बेगुसराय, मार्च 7 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। पशुओं में खंजहा मुंहपका बीमारी बढ़ने से पशुपालक किसान चिंतित हैं। क्षेत्र में सैकड़ों पशुओं में खंजहा रोग का प्रसार हो रहा है। पशुमित्र मंतोष कुमार ने बताया कि दिन में गर्मी और रात में अचानक ठंड बढ़ने के कारण पशुओं में खुरपका रोग का संक्रमण होता है। पशुमित्र के अनुसार इससे संक्रमित पशुओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता की काफी कमी हो जाती है। इससे कभी कभी सालों भर वह बीमार रहती है। क्षेत्र के पिपरा निवासी सुरेन्द्र राय, गुलशन राय, दियारा निवासी रामप्रीत महतो, हरेकृष्ण महतो सहित दर्जनों पशुपालकों ने बताया कि उनके पशुओं में इस बीमारी का संक्रमण हो गया है। इसके रोक के लिए प्रखंड के पशु अस्पताल द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे पशुपालक किसानों में नाराजगी है। कई पशुपालकों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष ...