औरंगाबाद, फरवरी 17 -- पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विशेष अभियान के तहत खुरपका एवं मुंहपका रोग से बचाव के लिए जिले में अब तक 37 हजार 635 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। अभियान के तहत पंचायत स्तर पर निजी टीकाकर्मियों की तैनाती की गई है, जो घर-घर जाकर पशुओं को टीका लगा रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार औरंगाबाद सदर प्रखंड में 2,850, देव में 4,950, मदनपुर में 3,450, हसपुरा में 4,150, बारुण में 6,150, रफीगंज में 6,150, दाउदनगर में 3,499, ओबरा में 3,600 और गोह में 2,736 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। कुटुंबा और नवीनगर प्रखंड में 50-50 पशुओं का टीकाकरण हुआ है। आंकड़ों के अनुसार बारुण और रफीगंज प्रखंड में सर्वाधिक तथा कुटुंबा और नवीनगर में सबसे कम टीकाकरण हुआ है। क्षेत्र में नोडल पदाधिकारी द्वारा टीकाकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। अभियान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.