सहारनपुर, फरवरी 25 -- जिले में खुरपका-मुंहपका बीमारी की आशंका को देखते हुए पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। हालांकि विभाग की माने तो अभी तक जिले में इस बीमारी का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन बेमौसम बीमारी की आहट से पशुपालकों में चिंता बढ़ गई है। विभाग ने एहतियातन निगरानी बढ़ा दी है और सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी गांव से पशुओं में बुखार, मुंह में छाले या खुर में सूजन जैसी शिकायत मिलती है तो टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच करेगी। संक्रमण की आशंका को देखते हुए गांव स्तर पर निगरानी समितियां भी सक्रिय की जा रही हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल जिले में खुरपका-मुंहपका का कोई पुष्ट केस नहीं है, फिर भी रोकथाम के लिए सख्त सतर्कता बरती जा रही है। पशुपालकों को सलाह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.