खुरपका-मुंहपका टीकाकरण की बनी रणनीति
सुल्तानपुर, जुलाई 20 -- लंभुआ, संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा संचालित खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान का आठवां चरण जनपद में 22 जुलाई से 8 सितंबर तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत लंभुआ विकासखंड की सभी ग्राम सभाओं में पशुओं को निःशुल्क टीका लगाया जाएगा। अभियान की तैयारियों के क्रम में सोमवार को राजकीय पशु चिकित्सालय, लंभुआ में उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार मौर्य एवं पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनवर उल हसन के नेतृत्व में पैरावेट कर्मियों, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. श्रवण कुमार मौर्य ने बताया कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पशुओं को हर छह माह में खुरपका-मुंहपका का टीका निशुल्क लगाया जाता है। यह भी पढ़ें- खुरपका-मुंहपका टीकाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.