कन्नौज, सितम्बर 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को विकासखंड छिबरामऊ की ग्राम पंचायत असालताबाद में पशुओं का टीकाकरण किया गया। अभियान का निरीक्षण एवं सत्यापन उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.नेम कुमार ने मौके पर पहुंचकर किया। उन्होंने टीकाकरण कार्य की जानकारी लेने के साथ पशुपालकों से भी अभियान के संबंध में पूछताछ की। पशुपालक दीपक कुमार, बृजेश कुमार, बाबूराम और प्रदीप शाक्य ने बताया कि राजकीय पशु चिकित्साधिकारी विशुनगढ़, विकासखंड छिबरामऊ की टीम ने गांव में पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण किया। टीम में डॉ. रिजवान आलम, पशु मित्र प्रदीप कुमार, गौरव यादव आदि शामिल रहे। पशुपालकों ने समय से टीकाकरण हो...