अमरोहा, जुलाई 22 -- अमरोहा। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार को डीएम ने जिले में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। कलक्ट्रेट परिसर से टीकाकरण टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने कहा कि उपचार से बचाव हमेशा बेहतर होता है। बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण ही सबसे प्रभावी उपाय है। बताया कि जिले में अभियान के सफल संचालन के लिए 46 टीमें गठित की गई हैं, जो अगले 45 दिन तक घर-घर जाकर पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण करेंगी। अभियान के दौरान छह लाख गोवंश एवं महिषवंश पशुओं का खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा। कहा कि प्रत्येक पशु का भारत पशुधन ऐप पर ऑनलाइन पंजीकरण किया जाना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: एफएमडी टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का शुभारंभ पशुपालकों से अपील की कि वह अभियान में स...