कानपुर, जुलाई 22 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जनपद में पशुओं को खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए बुधवार से विशेष टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। विकास भवन परिसर से मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने हरी झंडी दिखाकर 36 टीकाकरण टीमों को रवाना किया। ये टीमें जिले के सभी 10 विकास खंडों के गांवों और शहरी क्षेत्र के वार्डों में घर-घर पहुंचकर पशुओं का पंजीकरण और टीकाकरण करेंगी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में इस अभियान के तहत 5,26,370 पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे टीकाकरण टीमों का सहयोग करें और अपने सभी पात्र पशुओं का समय से टीकाकरण अवश्य कराएं। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: एफएमडी टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का शुभारंभ उन्होंने कहा कि खुरपका-मुँहपका अत्यंत...