आरा, फरवरी 15 -- गड़हनी/सहार। प्रखंड के पशु अस्पतालों में एफएमडी टीकाकारण कार्यक्रम शुरू किया गया है। गड़हनी में उद्घाटन प्रखंड प्रमुख बिनोद सिंह व प्रखंड पशुपालन पराधिकारी सह नोडल पदाधिकारी डॉ चन्द्रकान्त कुमार निराला ने किया। टीकाकरण का संचालक पशुपालन कर्मी सदानंद सिंह व महेन्द्र सिन्हा को बनाया गया है। टीकाकरण अभियान अगले 20 दिनों तक चलाई जाएगी। वहीं सहार प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के तहत विभिन्न पंचायतों में अलग-अलग तिथियों पर टीकाकरण दल पहुंचकर पशुओं को नि:शुल्क टीका लगाएगा। प्रत्येक पंचायत के लिए संबंधित पशु चिकित्सक एवं टीकाकर्मी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। उनके नाम और मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। माइक्रोप्लान के अनुसार अंधारी, धनछुहा, अमहरुआ, कोलोड़िहरी, चौरी, खड़वा बुजुर्ग, गुलजारपुर, ए...