हाजीपुर, फरवरी 10 -- राघोपुर,संवाद सूत्र। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के मलिकपुर, मोहनपुर, रुस्तमपुर, बहरामपुर,फतेहपुर, पहाड़पुर पूर्वी, पहाड़पुर पश्चिमी,चकसिंगार, जहांगीरपुर, जफराबाद, सरायपुर, वीरपुर चांदपुरा जुड़ावनपुर आदि पंचायतों में मुंह पका एवं खुरपका जैसे बीमारी से अधिकतर पशुए प्रभावित है। कई पशुओं की इस प्रकार के घातक बीमारी से मौत भी हो चुकी है। पशुओं के इस बीमारी से पशुपालक काफी परेशान एवं डरे हुए हैं। बताया जाता है कि दुधारू गाय,भैंस,बाछी, पारी बैल आदि पशुओं खुरपका, मुंहपका बीमारी से ग्रसित है। दुधारू गाय एवं भैंस की दूध भी कमता हुआ जा रहा है। जिसे पशुपालक आर्थिक रूप से कमजोर भी होता जा रहा है। पशुओं की बुखार लगाना, मुंह से लाड़ गिरना, पैर के खूर में जख्म भी हो चुका है। पशुओं की चलने फिरने में भी कठिनाई हो रहा है। कई दिनों से चारा भ...