कन्नौज, मई 12 -- क्षेत्र में खुबरियापुर रोड पर एक माह पूर्व बनी नालियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पीडब्ल्यूडी ने जलभराव रोकने के लिए सडक़ के दोनों ओर इन नालियों का निर्माण कराया था। स्थानीय लोगों ने कुछ दिनों बाद ही इन नालियों को तोडक़र उनमें ईंटें, पत्थर और मिट्टी भर दी। इसके बाद उन्होंने इन नालियों के ऊपर से रास्ता बना लिया, जिससे जल निकासी बाधित हो गई है। गांव के मनोज कुमार पाल ने बताया कि नालियों के टूटने और उनमें मिट्टी भरने से बरसात के मौसम में फिर से जलभराव की स्थिति बन जाएगी। उन्होंने चिंता व्यक्त की है कि जिस उद्देश्य से सडक़ और नालियों का निर्माण किया गया था, वह विफल हो जाएगा, जिससे ग्रामीणों और बच्चों का आवागमन प्रभावित होगा। पिछले कई दिनों से रोड पर जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। विभिन्न कार्यवाईयों के बाद रोड के निर्माण का कार्य हो ह...