कन्नौज, मार्च 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुबरियापुर में पिछले एक माह से मोबाइल उपभोक्ताओं को 5जी नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एयरटेल और जियो के संयुक्त टावर से मिलने वाला नेटवर्क लगातार गायब रहता है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार, उनके फोन में 5जी नेटवर्क मुश्किल से ही दिखाई देता है। बिजली जाने के बाद अक्सर 4जी नेटवर्क भी बाधित हो जाता है। जिससे इंटरनेट चलना पूरी तरह बंद हो जाता है। कई बार तो सामान्य वॉइस कॉल करने में भी दिक्कत आती है। इस समस्या के कारण आसपास के मोबाइल उपभोक्ताओं को इंटरनेट चलाने और कॉल करने में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीण सुशील कुमार ने बताया कि जब भी उनका मन नेट चलाने का होता है, तो 5जी और 4जी नेटवर्क गायब मिलते हैं। युवाओं में भी नेटवर्क की अनुपलब्धता क...