मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के नरेला से गिरफ्तार रसुलपुर निवासी अपूर्वा ठाकुर के स्थानीय नेटवर्क को तलाशने के लिए गुरुवार को दिन भर खूफिया पुलिस सक्रिय रही। अपूर्वा ठाकुर के रसुलपुर गांव के पते के आधार पर खुफिया पुलिस ने अहियापुर, मोतीपुर, साहेबगंज व सकरा के रसुलपुर गांव में उसकी जानकारी जुटाने के लिए छानबीन की।बताया गया कि अपूर्वा के मोबाइल को खंगालने से स्पष्ट हुआ है कि उल्फा (आई) के हार्डकोर मृदु पवन दहूतिया से वर्ष 2025 से लगातार चैटिंग और इंटरनेट कॉलिंग से जुड़ा था। उल्फा के अन्य कई सदस्यों से लाखों रुपये के लेनदेन का भी सुराग मिला है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, 10वीं क्लास तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपूर्वा वर्ष 2016 में दिल्ली चला गया। 2022 में उसने मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर काम करना शुरू कि...