नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी का काम वैसे तो क्रिकेट को बढ़ावा देने का है, लेकिन एक ताजा रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि खुद आईसीसी एक फॉर्मेट का गला घोंटने का काम करने जा रही है। ये फॉर्मेट है वनडे क्रिकेट का, जिसमें वैसे ही लोगों की दिलचस्पी कम होती जा रही है और अब नई रिपोर्ट बता रही है कि आईसीसी भी इस फॉर्मेट को कम तवज्जो देने वाली है, जिसे पहले ही उतना महत्व नहीं मिल रहा है। टी20 वर्ल्ड कप हर दो साल में आयोजित हो रहा है, जबकि वनडे वर्ल्ड कप हर चार साल में आयोजित किया जा रहा है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी अगले सप्ताह से एक वर्कशॉप आयोजित करने जा रही है, जिसमें फ्यूचर टूर प्रोग्राम यानी एफटीपी को लेकर चर्चा होगी। इसमें 2027 से 2031 तक के एफटीपी पर काम किया जाएगा। इस बीच पता चला है कि अगले ...