पटना, अप्रैल 15 -- बिहार की राजधानी पटना में दो महीने पहले कोचिंग छात्रा की संदिग्ध मौत के पीछे कोई साजिश नहीं थी। फुलवारी में एम्स गोलंबर के पास एक कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा अपार्टमेंट के 7वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की थी। यह दावा पटना पुलिस का है। पुलिस के मुताबिक लड़की के साथ रेप नहीं हुआ था। छत से कूदने के कारण उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की? इसको लेकर जांच जारी है। पुलिस ने जांच के बाद हत्या के आरोपों से इनकार कर दिया। साथ ही, पॉलीग्राफ टेस्ट और एफएसएल जांच में भी पुलिस को रेप या हत्या की साजिश जैसा कुछ नहीं मिला। फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के सुमित्रा अपार्टमेंट के एक कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा की 12 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई थी। सिटी एसपी (पश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.