कानपुर, अगस्त 19 -- कानपुर। बढ़ते साइबर अपराध के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से साइलेंट क्राइम्स की विशेष स्क्रीनिंग की गई। 40 मिनट की यह शॉर्ट फिल्म साइबर ठगी के तरीकों, अपराधियों की कार्यप्रणाली व डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के उपायों के प्रति जागरूक करती है। फिल्म का संदेश स्पष्ट है कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी हथियार जागरूकता और सतर्कता है। प्रसिद्ध अभिनेता अन्नू कपूर व कलक्टरगंज एसीपी आनंद ओझा की अभिनीत इस फिल्म में बताया गया कि आज अपराध का स्वरूप बदल चुका है। साइबर अपराधी मोबाइल फोन, इंटरनेट एवं डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर आम नागरिकों को शिकार बना रहे हैं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: डिजिटल लेन-देन के दौरान सावधानी बरतें कार्यक्रम में मौजूद पुलिस ...