जेद्दा, मार्च 13 -- मध्य-पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को जेद्दा पहुंचकर सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ एक "सीमित बैठक" की और ईरान जंग के बीच सऊदी अरब को पाकिस्तान की तरफ से पूर्ण एकजुटता और समर्थन का भरोसा दिलाया। यह जानकारी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी है। पाक पीएम शरीफ की यह सऊदी अरब की यात्रा ऐसे समय में हुई जब इस क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है। दूसरी तरफ पाकिस्तान खुद दो मोर्चों पर जंग लड़ रहा है। एक तरफ उसे अफगान सीमा पर तालिबान से लड़ना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ बलूचिस्तान में बलोच विद्रोहियों से भी दो-दो हाथ करने पड़ रहे हैं। उधर, अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों और उसके जवाब में तेहरान ने मिडिल-ईस्ट के कई खाड़ी देशों में अम...