नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गुरुवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों के पदों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। मेयर पद के लिए रोहिणी से पार्षद प्रवेश वाही को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं डिप्टी मेयर पद के लिए बीजेपी ने मोनिका पंत को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने मोनिका पंत को उम्मीदवार बनाकर एक अनुभवी चेहरे पर दांव खेला है। मोनिका को निगम की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक बारीकियों का गहरा अनुभव है। वे दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की महामंत्री रही हैं। वे आनंद विहार (वार्ड नंबर- 206) से साल 2022 में चुनाव जीती थीं। मोनिका ने तब आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राहुल जैन को करारी शिकस्त दी थी। मोनिका पंत की इस जीत ने दिखाया था कि जनता ने शिक्षित और साफ छवि वाले उम्मीदवारों पर भरोस...