हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 31 -- बिहार में आर्थिक अपराध यूनिट (EOU) ने किशनगंज के SDPO पर शिकंजा कसा है। आय से अधिक दौलत कमाने के मामले में ईओयू ने उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की है। आर्थिक अपराधि इकाई (ईओयू) ने मंगलवार को बिहार सरकार के दो वरिष्ठ अधिकारियों पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करते हुए उनके 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। ईओयू से मिली सूचना के मुताबिक किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के छह ठिकानों पर छापेमारी हुई है। यह छह ठिकाने पटना, पूर्णिया और किशनगंज में हैं। गौतम कुमार पर आय से 60 फीसदी अधिक 1.94 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। दूसरे अधिकारी डीआरडीए सहरसा के निदेशक वैभव कुमार हैं, जिनके सहरसा और मुजफ्फरपुर के छह ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। उन पर आय से 78 फीसदी अधिक 2.41 करोड़ रुपए की संपत्...