पिथौरागढ़, मार्च 24 -- पूर्व सैनिक संगठन के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे विधायक मयूख महर ने मुख्यमंत्री और सैनिक कल्याण मंत्री पर जुबानी हमला बोला। मंगलवार का यहां धरनास्थल में विधायक ने कहा कि खुद को सैनिक पुत्र कहने वाले पूर्व सैनिकों के आंदोलन से दूर हैं। उन्होंने 130 पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के केंद्र सरकार के निर्णय पर सवाल उठाए। नगर के टकाना स्थित रामलीला मैदान में पूर्व सैनिक संगठन का धरना 37वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान हयात सिंह, लक्ष्मण सिंह, हर सिंह, भुवन पाण्डे, गिरीश भट्ट, महेश पाण्डे, त्रिलोक सिंह, भूपाल सिंह, राजेंद्र भट्ट, जगत सिंह, किशन सिंह, शेर सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...