बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर खुद को अधिवक्ता बताकर धमकी देने और अवैध धन की मांग करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला ऊपरकोट निवासी युवती ने एस एस पी को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता का निधन वर्ष 2007 में हो चुका है और वह अपनी विधवा मां के साथ रहती है। आरोप है कि इस्लामाबाद निवासी कैफुल खुशनूद उर्फ बोबी ने उसके साथ गाली-गलौच, अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में पहले ही थाना कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जो वर्तमान में विवेचनाधीन है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी स्वयं को अधिवक्ता बताकर उसे और उसके परिजनों को डराता है तथा मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाते हुए अवैध धन की मांग कर रहा है। साथ ही, वह अपनी मोटरसाइकिल पर ...