संभल, मई 10 -- थाना क्षेत्र के परतपुर निवासी हरपाल सिंह का परिवार के ही कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। 27 अप्रैल को सूचना मिली कि हरपाल सिंह को रास्ते में घेरकर गोली मार दी। घायल के बेटे नंदराम ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही ब्रजपाल, लालू, रामपाल व जरीफनगर निवासी कल्लू के खिलाफ जान से मारने की नियत से हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच की। जिसमें मामला कुछ और निकला। जिसमें पिता पुत्र ने विरोधियों को फंसाने के लिए यह षड्यंत्र रचा था। पुलिस ने साक्ष्य आधार पर पिता पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और आरोपियों की तलाश कर रही थी। यह भी पढ़ें- ...जमीन की रार और खाकी की 'हार' से गंवाई जान, खागा में दोनों पक्षों में तीन दिन की तनातनी के बाद भी नहीं चेती पुलिस, बेखौफ दबंगों ने घेरकर किसान को उतार दिया मौत के ...