नई दिल्ली, मार्च 27 -- महाराष्ट्र के पालघर जिले का रहने वाला 40 वर्षीय ऋषिकेश वैद्य नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर एक महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप है। यह शख्स खुद को भगवान शिव का अवतार बताता था और सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को फंसाने का तरीका अपनाता था। घटना की शुरुआत 2023 में फेसबुक पर हुई दोस्ती से हुई, जब पीड़िता ने इस व्यक्ति से संपर्क किया। बाद में दिसंबर 2023 में ऋषिकेश पुणे आया और खुद को महादेव बताकर महिला को धोखा दिया। वह उसे अपनी पार्वती बताता था और धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाकर उसके साथ विश्वासघात किया। यह भी पढ़ें- संकट के समय भारत की मदद कर अपनी किस्मत सुधार रहा यह देश, गैस से आगे बढ़ गई बात पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला को सुन्न करने वाली कोई चीज देकर उसका शोषण किया और गोपनीय फोटो खींचकर ब्लैकमेल भी कि...