खुद को बैंककर्मी बता प्रोफेसर से ठगी करनेवाले दो शातिर धराए
मोतिहारी, मई 24 -- मोतिहारी, निसं। खुद को बैंककर्मी बनकर प्रोफेसर से साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देनेवाले दो बदमाशों को साइबर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में पश्चिम चंपारण जिला के मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी सुनिल कुमार व पूर्वी चंपारण जिला के रामगढवा थाना क्षेत्र के आमोदेई गांव निवासी गुड्डु कुमार है। इसकी जानकारी साइबर थाना के इंस्पेक्टर मुमताज अंसारी ने शनिवार को दी। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद गिरफ्तार दोनों बदमाशों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वहीं मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।खाता से गुड्डु ने किया था कैश की निकासी : साइबर फ्रॉड का 98 हजार रुपए सुनिल कुमार के खाता में आया। उसने ठगी के रुपए को गुड्डु के खाते में भेज दिया। गुड्डु ने खाते से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.