उन्नाव, जून 12 -- उन्नाव, संवाददाता। खुद को वाराणसी का जीएसटी विभाग का अफसर बताने वाले राघवेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार शाम रामपुरी मोहल्ले में किराए के घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना की जानकारी दिल्ली के एक हॉस्पिटल की नर्स ने फोन कर युवक के पिता को दी। वे घटना के समय औरैया अपने घर गए थे। बता दें कि युवक के शव के पास मिले आईकार्ड में कई विसंगतियां हैं। वहीं वाराणसी के जीएसटी के अफसरों ने उनके यहां इस नाम के किसी अफसर होने की जानकारी से इनकार किया है।पुलिस ने बताया कि औरैया में बिधूना थाना क्षेत्र के सरेंडी गांव निवासी सियाराम शाक्य शहर के सिविल लाइन स्थिति राजकीय इंटर कॉलेज से कामर्स शिक्षक से रिटायर हैं। कॉलेज के नजदीक रामपुरी मोहल्ले में वे किराए से रहते हैं। तबीयत खराब होने के चलते दिल्ली के एक प्रतिष्ठित हॉस्पिटल से उनका इ...