रामपुर, मार्च 10 -- शाहबाद। पूर्ति विभाग की लापरवाही का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शाहबाद क्षेत्र के नंदगांव निवासी जीतेजागते युवक को विभागीय रिकॉर्ड में मृत दर्शा दिया गया। आवेदन के दौरान जानकारी होने पर युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई। अब राशन कार्ड से पहले खुद को जिंदा साबित करने के लिए इधर उधर भाग रहा है। सोमवार को उसने एसडीएम से मुलाकात की। नंदगांव निवासी विक्रम पुत्र भूपराम के अनुसार उसने पिछले दिनों राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के दौरान उसे पता चला कि विभाग के रिकॉर्ड में उसे मृत दिखाया गया है। अब राशन कार्ड को छोड़कर उसे पहले खुद को जीवित साबित करने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।विक्रम के अनुसार करीब तीन वर्ष पहले उसका नाम पुराने राशन कार्ड से काट दिया गया था। ढाई वर्ष पहले उसकी शादी हुई। इसके बाद उ...