खुद को कुख्यात अपराधी बताकर डॉक्टर से मांगी 12 लाख की रंगदारी
गोपालगंज, जून 9 -- भोरे। भोरे थाना क्षेत्र के खजुराहा मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक से 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी मिलने के बाद चिकित्सक और उनके परिजन भय के माहौल में हैं। पीड़ित चिकित्सक ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
धमकी का विवरण जानकारी के अनुसार खजुराहा में संचालित गिरिजा शंकर अस्पताल के संचालक डॉ. संदीप कुमार गुप्ता के मोबाइल पर सात जून को दो अलग-अलग नंबरों से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को कुख्यात अपराधी मनिंदर मिश्रा बताते हुए 12 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। आरोप है कि रंगदारी नहीं देने पर 48 घंटे के भीतर परिवार समेत जान से मारने की धमकी भी दी गई। धमकी मिलने के बाद चिकित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.