शामली, अगस्त 19 -- गोहरनी निवासी किसान आदित्य द्वारा कानूनगो पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह का प्रयास किए जाने के मामले को समाजवादी पार्टी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए है। सुधीर पंवार का कहना है कि स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि किसान आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया घटना के दौरान प्रशासन ने किसान को बचाने के बजाय वीडियो बनाने का काम किया, जो संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि किसान के जीवन को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- सर्वजन सुखाय पार्टी ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...