पूर्णिया, जनवरी 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। खुद की पिस्टल एवं गनर बॉडीगार्ड के रहते भी व्यवसायी की हत्या को अपराधियों ने आराम से अंजाम दे दिया। इतना ही नहीं व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद सभी आरोपी घटना स्थल से आराम से भागने में सफल रहे। जिससे यह सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि अपराधियों के पहले से टारगेट में व्यवसायी सूरज बिहारी रहा है। अब तक की थ्योरी के मुताबिक सरस्वती पूजा के दौरान सूरज बिहारी के छोटे भाई उदय बिहारी के एक ब्लागर मित्र के द्वारा एक युवती का फोटो अथवा वीडियो सोशल मीडिया पर डालने से विवाद बढ़ा था। बताया गया कि पहले तो अपराधियों ने ब्लागर को अपने कब्जे में लिया, फिर उसे बचाने व्यवसायी का छोटा भाई वहां आया था। इसे भी अपराधियों ने कब्जे में ले लिया। फिर इस बात की सूचना व्यवसायी को मिली तो गनर बॉडीगार्ड एवं प...