बक्सर, दिसम्बर 31 -- पेज तीन के लिए ------ खुलासा जख्मी के मित्र मुन्ना कुमार व उस युवती की निशानदेही पर मिला हथियार अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारने की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई थी नावानगर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के केसठ बाजार में शुक्रवार की शाम एक युवक को गोली लगने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अनुसंधान में पता चला कि खुद की चली गोली से युवक जख्मी हुआ था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुये एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने खुद छानबीन की थी। इस दौरान उन्हें कई चौंकाने वाली जानकारी मिली थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रेम प्रसंग में खुद जख्मी युवक द्वारा चलाई गई गोली उसे लग गई थी। इस संबंध में पुलिस ने जब जख्मी के एक मित्र व एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटना परत दर परत उभरता चला गया। थानाध्यक्ष कुसुम कुमार केसरी...