चित्रकूट, जनवरी 22 -- चित्रकूट, संवाददाता। जिले में विशेष प्रगाण पुनरीक्षण को लेकर रोल प्रेक्षक के तौर पर नियुक्त आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण में अब तक की कार्रवाई की समीक्षा करते हुए बिंदुवार जानकारी ली। कमिश्नर ने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों को पुनरीक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कहा कि विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण 2003 की अंतिम मतदाता सूची में खुद का अथवा माता-पिता, दादा-दादी नाना-नानी में से किसी एक व्यक्ति का नाम खोजकर उसकी सूचना घोषणा पत्र में भरनी है। अगर ऐसा कर लिया तो फिर बिना किसी अतिरिक्त...