औरैया, मार्च 27 -- फफूंद, संवाददाता। नगर में जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य तो तेजी से कराया जा रहा है, लेकिन इसके बाद सड़कों की मरम्मत न होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं, जिससे राहगीरों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया है और हादसों का खतरा बढ़ गया है। मोहल्ला बर्की टोला स्थित श्री राधा बल्लभ इंटर कॉलेज के पास करीब दो महीने पहले पानी की पाइप लाइन बिछाई गई थी। कार्य पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे मार्ग पूरी तरह उखड़ा पड़ा है। यह रास्ता बाजार और थाना जाने का प्रमुख मार्ग है, जहां दिनभर वाहनों और लोगों की आवाजाही रहती है। जर्जर सड़क के चलते वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजू...