खुदी सड़कों को सुधारने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम
ललितपुर, जून 22 -- ललितपुर। पाइप लाइन डालते समय शहर की खोदी गई सड़कों को सुधारने के लिए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने एक सप्ताह की डेड लाइन घोषित कर दी। इस समयावधि के दौरान सड़कें दुरुस्त नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने यह दिशा निर्देश दिए। सोमवार को कैम्प कार्यालय पर जल निगम, जल संस्थान, विद्युत विभाग और नगर पालिका परिषद अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अभियान चलाकर एक सप्ताह के भीतर रोड रेस्टारेशन में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संचालित योजनाओं में अवशेष रोड रेस्टोरेशन व पेयजल आपूर्ति सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा करते हुए जल निगम ग्रामीण को निर्देशित किया कि सभी लंबित रोड रेस्टोरेशन कार्यों को प्राथमिकता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.