रुडकी, अगस्त 11 -- रुड़की। तहसील कैंप कार्यालय में भाजपा नेता एवं प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड नवीन कुमार जैन के तत्वावधान में मंगलवार को शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं, ब्यूरो पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नवीन कुमार जैन ने कहा कि खुदीराम बोस को अंग्रेजी हुकूमत ने 11 अगस्त 1908 को फांसी दी थी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में शहीदों और क्रांतिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सभी को उनके बलिदान को याद कर राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान डॉ. बीएल अग्रवाल, सुधीर चौधरी, सुनील गोयल समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शाहिद खुदीराम बोस को दी श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...