पटना, जुलाई 16 -- बिहार की साहित्य, संस्कृति और समाज पर सूफी भक्ति आंदोलनों के प्रभाव विषय पर खुदा बख्श ओरियंटल पब्लिक लाइब्रेरी में शुक्रवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित होगी। विभिन्न सत्रों में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में विषय पर अध्ययन का पेपर प्रस्तुत किया जाएगा। यह आयोजन भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर), नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित होगा। राष्ट्रीय संगोष्ठी में देशभर के विद्वान, इतिहासकार और शोधकर्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एलएन मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. रत्नेश्वर मिश्रा करेंगे। मुख्य अतिथि बिहार सरकार के उर्दू सलाहकार समिति के पूर्व अध्यक्ष शफी मशहदी होंगे, जबकि मुख्य वक्ता प्रो. सफदर इमाम कादरी (पूर्व विभागाध्यक्ष, उर्दू, कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एंड सा...