प्रयागराज, फरवरी 20 -- मुकद्दस माह रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में बड़ी संख्या में अकीतदमंद पहुंचे। मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। जामा मस्जिद चौक, रौशनबाग की शाह वसीउल्लाह मस्जिद, दायरा शाह अजमल की खानकाह मस्जिद, करैली की अबू बकर मस्जिद सहित बड़ी-छोटी दर्जनों मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंद पहुंचे। पहले जुमा पर मस्जिदों में जाने से पहले अकीदतमंदों ने पूरे ऐहतराम के साथ वजू किया। खुदा की बारगाह में सिर झुकाकर इबादत की गई। चक शिया जामा मस्जिद में इमाम ए जुमा वल जमात सैय्यद हसन रजा जैदी, करैली मस्जिद बीबी खदीजा में मौलाना सैय्यद रजी हैदर रिजवी की इमामत में जुमे की नमाज अदा की गई। अबू बकर मस्जिद करैली में बड़ी संख्या में जुटे नमाजियों की कयादत मौलाना व पेश इमाम फखरुल हसन काजमी ने की...