नवादा, मार्च 22 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। ​नवादा जिले में शनिवार की अलसुबह की आबोहवा बदली-बदली सी थी। सूरज की पहली किरण के साथ ही जिले भर की मस्जिदों और ईदगाहों की ओर सफेद लिबास पहने नमाजियों के कदम बढ़ने लगे। फिजाओं में इत्र की खुशबू और लबों पर तस्बीह का जिक्र था। शहर की जामा मस्जिद हो या भदौनी की रजा मस्जिद, हर जगह अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा था। पाक मुकद्दस माह-ए-रमजान को ईद के माध्यम से शनिवार को अलविदा किया गया। ईद को लेकर हर तरफ बिखरी खुशियां मस्जिदों की ओर कदम बढ़ाती रहीं। ​सुबह 07:00 बजे से नमाज का सिलसिला शुरू हुआ, जो 09:30 बजे तक चला। सब्जी बाजार स्थित जामा मस्जिद में सुबह 8 बजे एक जमात, इस्लाम नगर की नूरानी मस्जिद में 7:30 और 8:30 बजे दो जमात, मोगलाखार स्थित बड़ी जामा मस्जिद में भी 7:30 और 8:30 बजे दो जमात, अंसार नगर और बड...