खुदागंज में टीन शेड में उतरे करंट से किसान झुलसा
शाहजहांपुर, जून 29 -- दातागंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम बहेड़ में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से पेड़ की डालियां टकराने के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया। करंट टीन शेड में उतरने से उसे छूते ही एक व्यक्ति झुलस गया। घायल का उपचार कराया गया है। गांव निवासी ऋषिकेश सिंह (55) पुत्र बसंत सिंह के घर के पास से 11 हजार की लाइन गुजर रही है। शहतूत का पेड़ बढ़कर लाइन से सट गया, जिससे पास बने टीन शेड में करंट उतर आया। रविवार को ऋषिकेश सिंह ने टीन शेड के पाइप को छुआ तो उन्हें जोरदार करंट लगा और वह गिर पड़े। यह भी पढ़ें- खुदागंज में टीन शेड में उतरे करंट से किसान झुलसा हादसे में उनके हाथ में चोट आई।घायल का आरोप है कि उन्होंने पहले ही लाइनमैन को पेड़ की टहनियां कटवाने की सूचना दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद विद्युत विभाग की टीम ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.