बिहारशरीफ, जून 27 -- खुदागंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव में शनिवार को मकान की ढलाई के दौरान हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान छबीलापुर थाना क्षेत्र के कतलपुरा गांव निवासी स्वर्गीय गनौरी यादव के 45 वर्षीय पुत्र कारु यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मकान की ढलाई का काम चल रहा था। मकान के उपर से हाईटेंशन तार को हटाने के प्रयास में वह करंट की चपेट में आ गया। करंट से वह गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों ने उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- खुदागंज में करंट से मजदूर की मौत उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। लिखित आवेदन मिलने पर एफआईआर की...