संभल, मार्च 18 -- जनपद में आलू की खुदाई अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। उद्यान विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार जिले में लगभग 95 फीसदी आलू की खुदाई पूरी हो चुकी है, लेकिन इसके विपरीत कोल्ड स्टोरेज में भंडारण की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी बनी हुई है। अभी तक कुल क्षमता के मुकाबले केवल 67.5 प्रतिशत आलू ही कोल्ड स्टोरेज में जमा हो पाया है। बाजार में आलू के गिरते दाम किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। उचित मूल्य न मिलने के चलते किसान अपनी उपज को कोल्ड स्टोरेज में रखने के बजाय घरों और यहां तक कि खेतों में ही छाया वाले स्थान पर भंडारित कर रहे हैं। इससे भविष्य में फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। इस सत्र में जिले में कुल 88 कोल्ड स्टोरेज संचालित हो रहे हैं, जो पिछले वर्ष के 75 स्टोरेज से 13 अधिक हैं। यानी सुविधाओं में बढ़ो...