विकासनगर, मार्च 19 -- विकासनगर में वर्तमान में सीवर और पेयजल लाइन बिछाने के लिए चल रही खुदाई आम लोगों के साथ ही अन्य राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। गुरुवार को दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर रसूलपुर में शुरू हुई खुदाई के कारण सुबह से लेकर शाम तक लंबा जाम लगा रहा। यहां वाहन रेंग-रेंगकर चले। जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही कालसी, साहिया, विकासनगर आने-जाने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विकासनगर में वर्तमान में सीवर और पेयजल लाइन का काम चल रहा है। अभी तक यह काम गली-मोहल्लों में चल रहा था। जिससे गली-मोहल्लों के लोग परेशान थे। लेकिन अब निर्माणदायी संस्था की ओर से हाईवे पर सीवर और पेयजल लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। जिसके के कारण स्थानीय लोगों के साथ ही बाहर से आने-जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है। गुरुवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.