चंदौली, जून 16 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। लक्ष्मणगढ़ स्थित लक्षुब्रम्ह बाबा मंदिर परिसर में सोमवार को पर्यटन विकास कार्य के तहत चल रही खुदाई के दौरान प्राचीन और दुर्लभ प्रतिमा प्राप्त हुई। एक ही पत्थर पर तराशी गई इस भव्य प्रतिमा में भगवान शिव, माता पार्वती और श्री गणेश जी विराजमान है।शासन द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंदिर परिसर में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण के तहत मजदूर करीब 4 फीट गहरा गड्ढा खोद रहे थे। इस दौरान फावड़ा पत्थर से टकराने पर मजदूर घबड़ाकर गड्ढे से बाहर निकल आए और इसकी सूचना मंदिर के पुजारी रामदयाल मिश्रा को दी। मंदिर के पुजारी रामदयाल मिश्रा गंगाजल से पत्थर पर लगी मिट्टी को साफ किए। इसके बाद पत्थर पर भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती और मध्य में गणेश जी आकृति उभरी। संरक्षक प्रिंस मिश्रा उर्फ ध्रुव और सचिव गण...