सहरसा, मार्च 12 -- सिमरी बख्तियारपुर, हिटी। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के कांठो पंचायत स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम एक बार फिर अपनी ऐतिहासिक पहचान को लेकर चर्चा में आ गया है। मंदिर से करीब 100 मीटर दूर शिवगंगा के समीप सीताराम यादव के पुत्र रंधीर यादव के खेत में खुदाई के दौरान भगवान गणेश की एक प्राचीन और दुर्लभ प्रतिमा मिली है। काले पत्थर से बनी यह चमकीली प्रतिमा अपनी बारीक नक्काशी के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। प्रतिमा मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंचने लगे। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह खोज इस क्षेत्र की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत की ओर इशारा करती है।ग्रामीणों ने श्रद्धा के साथ प्रतिमा को बाबा मटेश्वर धाम मंदिर परिसर में स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। मटेश्वर धाम डाक कांवर...