उरई, जून 24 -- कालपी/आटा। संवाददाता आटा में एक मकान की नींव खुदाई के दौरान मिले सोना को लेकर भागे दो युवकों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 24 कैरेट का करीब 135 ग्राम सोना और 97 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। बरामद किए गए सोने की कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कुछ सोना बेचा भी है।सीओ कालपी राजेश कमल ने बताया कि पिपराया निवासी मनोज सिंह ने 23 जून को थाना आटा में तहरीर देकर बताया कि उसने निर्माणाधीन मकान का काम गांव के ही मिठ्ठू उर्फ शिवकुमार को दिया था। यह भी पढ़ें- उरई में खुदाई में निकला सोना लेकर भागे दो युवक गिरफ्तार हम लोग बाहर गए थे। इसी बीच बता चला कि 18-19 जून की रात गांव में घर की खुदाई के दौरान खजाना निकला...