जौनपुर, अप्रैल 7 -- खुदाई के बाद प्याज का भंडारण करें किसान इस समय बिक्री करने पर होगा आर्थिक नुकसानआफ सीजन में प्याज बेचेंगे तो होगा विशेष लाभकृषि अधिकारी बता रहे भंडारण का उचित तरीकाजौनपुर, संवाददाता। रबी सीजन में रोपी गई प्याज की फसल खेतों में करीब-करीब पककर तैयार हो गई है। कई किसान उसकी खुदाई शुरू करने वाले हैं। आम तौर पर देखा जाता है कि आलू हो या प्याज, किसान अपनी अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए खेत में ही फसल का सौदा कर आढ़तियों या व्यापारियों को बेंच देते हैं। लेकिन कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी है कि वह प्याज खुदाई के बाद उसे बेचें नहीं बल्कि उसका भंडारण करें। बाद में बिक्री करने पर अच्छी कीमत मिलेगी।प्याज की खुदाई करने के लिए किसान विशेष सतर्कता बरतें। जब पौधे की 50 प्रतिशत पत्तियां जमीन पर गिर जाएं तो इसके एक सप...