बागपत, फरवरी 6 -- बड़ौत। नगर के गुराना रोड पर पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से पानी की आपूर्ति ठप हो गई। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों ने गली के बाहर एकत्र होकर जल निगम व नगर पालिका के विरुद्ध प्रदर्शन किया। समस्या का समाधान नहीं होने पर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन की चेतावनी दी। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि बुधवार को जल निगम की टीम नई पेयजल पाइपलाइन के जॉइंट मिलाने के लिए पहुंची। टीम द्वारा जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई की जाने लगी, जिसका क्षेत्र के लोगों ने विरोध किया। लोगों ने जेसीबी के बजाय हाथ से खुदाई करने की बात की लेकिन जल निगम की टीम ने हटधर्मिता दिखाते हुए जेसीबी से खुदाई जारी रखी, जिससे मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और आपूर्ति बाधित हो गई। पानी की आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र के लोग पानी के लिए मारे-मारे फिरने लगे। लोगों की बार-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.