नोएडा, जून 6 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। खेत में जेसीबी से खुदाई कराने का विरोध करने पर एक चार लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। लहूलुहान हालत में पीड़ित की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाने में दी शिकायत में असगरपुर गांव निवासी राजपाल ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह अपना खेत देखने गया था। वहां जेसीबी से खुदाई हो रही थी। राकेश त्यागी खुदाई करवा रहा था। उसने जब राकेश त्यागी से खेत में मशीन चलाने का विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। यह भी पढ़ें- पौधे तोड़ने के विरोध पर घर में घुसकर मारपीट, चार पर मुकदमा उसने अपने दोनों बेटों और साथी कृष्णा को भी मौके पर बुला लिया। सभी ने मिलकर राजपाल को पीटा और धारदार हथि...