खुदवां में बिहार ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास विफल
औरंगाबाद, मई 22 -- खिड़की तोड़कर बैंक में घुसे चोर, तिजोरी तोड़ने में नहीं हुए सफल फोटो- 22 मई एयूआर 3 कैप्शन- खुदवां ग्रामीण बैंक में चोरी के प्रयास की जांच करती पुलिस ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा प्रखंड स्थित खुदवां में बिहार ग्रामीण बैंक में गुरुवार की रात चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरी का प्रयास किया लेकिन वे चोरी करने में सफल नहीं हो सके।
घटनास्थल की स्थिति शुक्रवार की सुबह बैंक कर्मियों ने बैंक खोला तो अंदर कागजात बिखरे पड़े मिले। जांच के दौरान बैंक की खिड़की टूटी हुई पाई गई। इसके बाद बैंक प्रबंधक ने कैश कक्ष की जांच की, जहां गेट का ताला एवं कुंडी टूटी हुई थी। चोरों ने कैश तिजोरी को भी तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
पुलिस की कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.