लखनऊ, जुलाई 30 -- उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने गुरुवार को सदर बाजार में लखनऊ कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि देश और प्रदेश में ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स के बढ़ते दुष्प्रभाव के कारण पारंपरिक खुदरा कारोबार संकट में है। खुदरा कारोबार को बचाने के लिए ई-कॉमर्स पॉलिसी बनाई जाए। अन्यथा छोटे कारोबारियों की स्थिति बेहद खराब हो जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों और उनके कारोबार की रक्षा के लिए हर संभव संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स और रिटेल ट्रेड पॉलिसी बनवाने के लिए विधायकों, सांसदों और जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह भी पढ़ें- Lucknow News: आदर्श व्यापार मंडल के गोल मार्केट इकाई के अध्यक्ष बन...