बोकारो, मार्च 25 -- गोमिया। प्रखंड के खुदगढ़ा ग्राम में "खुदगढ़ा" नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि आजसू की नेत्री कौशल्या देवी, मुखिया तारामणि देवी, लेखक सुकुमार, बासु बिहारी, अंबुज कुमार, राकेश कुमार राही, रामकिशुन सोनार, सरिता देवी तथा पूर्व मुखिया धनंजय सिंह ने संयुक्त रूप से पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक हजारी पंचायत के पूर्व सरपंच बालगोविंद प्रजापति द्वारा लिखी गई है, जिसमें खुदगढ़ा गांव के इतिहास, संस्कृति और यहां के प्रमुख लोगों के योगदान को विस्तार से दर्शाया गया है। भरत कुमार के द्वारा भजन और खोरठा जगत के लोक कलाकार ने खोरठा कविता का पाठ किया। दूर-दराज से आए खोरठा साहित्यकार, लेखक, प्रोफेसर, शिक्षक, बुद्धिजीवी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.