बहराइच, जनवरी 30 -- बहराइच, संवाददाता। एक युवक का शव घर के करीब बगीचे में पेड़ की डाल से लटकता मिला था। मृतक की मां ने हत्या या खुदकुशी को उकसाने का संदेह जताया है। पीड़िता मां ने एफआईआर दर्ज करा सीडीआर को तहकीकात में शामिल करने की मांग की है। हुजूरपुर थाने के कटका मरौठा के भगतपुरवा निवासी मुकेश प्रजापति पुत्र रामनरेश का शव 23 जनवरी को पैतृक घर से एक किमी दूर दूसरे मकान के पास बगीचे में पेड़ की डाल से लटकता मिला था। इसकी सूचना थाने व पीड़िता मां को मनोज प्रजापति पुत्र पारस प्रजापति ने दी थी। फोरेंसिक टीम व हुजूरपुर पुलिस ने तहकीकात कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। मृतक की मां रीना प्रजापति ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करा हत्या या खुदकुशी को उकसाने की दुष्प्रेरणा की आशंका जताई है। पीड़िता मां ने युवक के मोबाइल की काल डिट...